भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी बोले- 35 करोड़ भोजपुरियों का सपना हुआ पूरा

  • ‘चौपाल’ पर पवन सिंह का पहला वेब सीरीज ‘प्रपंच’ हुई स्ट्रीम

पटना/मुंबई। भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के चैनल भी आये लेकिन कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था, जिस पर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं। लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा यशी फिलम्स के अभय सिन्हा की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म ‘चौपाल’ के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है। उक्त बातें उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने मुंबई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग के मौके पर कहा।
वहीं अभय सिन्हा ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी प्रेमी अपने फोन में ‘चौपाल’ ऐप डाऊनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर मनोरंजन पा सकते हैं। भारत में फिलहाल चौपाल के 3 प्लान एक्टिव हैं। इस अवसर पर अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, यश मिश्रा, अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, शहर अफसा, अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अवधेश मिश्रा ने किया।
बताते चलें ओवर-दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ पर दर्शक अब भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकेंगे। हालांकि इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। लेकिन अब फुलफ्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया है और इसकी शुरूआत पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है। इस वेब सीरीज में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), जफर वारिस खान, शाहीबा जफरी, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रपंच की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है।

About Post Author

You may have missed