PATNA : शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, CM नीतीश ने चिराग को भेजा निमंत्रण

पटना। अभी पुरे देश में रमजान का पाक महिना चल रहा है। जिसको लेकर आये दिन कहीं न कहीं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। वही पिछले दिनों राजधानी के फुलवारीशरीफ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। वही इसके बाद कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियों को भी बुलाया गया है। हालाँकि, बड़ी बात यह है की इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए जो निमंत्रण भेजा गया है। उसमें लोक जन शक्ति पार्टी(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हैं। बता दे की चिराग पासवान हमेशा CM नीतीश पर निशाना साधते रहते हैं। बिहार के पिछड़ेपन के लिए वे मुख्यमंत्री को भी दोषी बताते हैं। चिराग पासवान यह भी मानते हैं की उनके पिता रामविलास पासवान के निधन पर नीतीश कुमार ने संवेदना नहीं जताई। यहाँ तक की निमंत्र्ण देने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पिता के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बता दे की चिराग पासवान CM नीतीश पर अपने पिता को सम्मान नहीं देने का भी आरोप लगाते हैं। वहीँ नीतीश कुमार की पार्टी JDU का भी मानना है की 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कम सीटों पर सिमटने के लिए चिराग पासवान ही दोषी है। इस तरह दोनों के बीच राजनीतिक और निजी सम्बन्ध अच्छे नहीं है।

About Post Author

You may have missed