बगहा में अवैध नर्सिंग होम का संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने शराब की कई बोतलें की बरामद

बगहा। बिहार के बगहा के धनहा थाना अंतर्गत बांसी में संचालित हो रहे अवैध नर्सिंग होम में छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन पश्चिमी चंपारण के आदेश पर यूपी-बिहार सीमा के बांसी में अवैध रूप से चल रहे संजीवनी अस्पताल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी मिली थी कि संजीवनी अस्पताल में मरीजों के जान माल से नीम हकीम खिलवाड़ कर उनका शोषण कर रहे हैं। नतीजतन इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएस ने बगहा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जिसके बाद टीम स्थानीय थाना और अंचलाधिकारी के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी थी। संजीवनी हॉस्पिटल धनहा में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री व उपकरण भी बरामद हुए हैं। यही नहीं अस्पताल परिसर से दर्जनों अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद यहां शराब का सेवन कर ऑपरेशन किया जाता होगा। इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल बांसी धनहा को सील किया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर जांच चल रही है। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह ने बताया कि “बांसी के अवैध संजीवनी अस्पताल में कुछ माह पूर्व मरीज के साथ एक हादसा हुआ था। जिसकी शिकायत सिविल सर्जन के पास पहुंची थी। उन्हीं के आदेश पर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी के साथ अस्पताल में छापेमारी की गई और नर्सिंग होम को सील किया गया। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। साथ ही उपकरण समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं।

About Post Author

You may have missed