PATNA : पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को पटना सिटी से किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित 3 मोबाइल वरामद 

पटना। राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस अपराधियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है। वही इसी क्रम में पटना सिटी के चौक थाने की पुलिस ने चौक शिकारपुर इलाके से 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, एक ज़िंदा गोली, 3 मोबाइल को बरामद किया है। वही इस पूरे मामले पर चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियार से लैश होकर घूम रहे हैं। वही इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सूरज कुमार कुख्यात अपराधी है और पूर्व में भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चुके है। वही फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

You may have missed