खगड़िया : पानी में डूबने से मासूम की गई जान, बांध पर खेल ने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया शहर के बलुआही में बाढ़ की पानी मे डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। वही यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बलुआही वार्ड 31 निवासी विक्रम पासवान की एक वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी की बाढ़ की पानी मे डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बांध पर संगीता खेल रही थी। वही इसी दौरान लुढकर बाढ़ के पानी मे चली गई। बता दे की संगीता बांध पर अकेले खेल रही थी। पिता घर मे नहीं थे, मां राशन खरीदने बाजार गई थी। बाजार से लौटने के बाद संगीता की खोजबीन की गई तो संगीता पानी मे डूबी मिली। जिसके कारण हल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया तो नदी से निकाला गया। लेकिन तब तक संगीता की डूबकर मौत हो गई।

वही लोगों ने बताया कि मृतका 2 बहन थी। जबकि एक भाई है। यह सबसे छोटी थी। वही इस घटना के बाद से मृतका की मां और दादी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुँचकर परिजन को सांत्वना दिया। वही लोगों ने बताया कि शहर के वार्ड 31 के आधे दर्जन से अधिक लोग बांध पर ही रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। बाढ़ आने के कारण सभी लोग बांध पर रहते हैं। वहीं लोजपा आर जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने घटना की पुष्टि करते हुआ कहा कि पुलिस प्रसाशन द्वारा परिजन को मुआवजा राशि दिलाया जायेगा। वही इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

About Post Author

You may have missed