नीतीश के सिपाही का दलितों से अपील : कहा- मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, वे हमारे अपने हैं

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने सूबे के अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है। अशोक चौधरी ने अनुसूचित जाति के लोगों से कहा है की मुसलमानों से झगड़ा मत करिये, उनसे किसी तरह का इर्ष्या या द्वेष रखना उचित नहीं है। वे 20-25 पुश्त पहले हमसे ही बदल कर गये हैं। वे भी हमारे अपने हैं। बता दे की प्रदेश JDU कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी ने कहा कि मुसलमानों में 90 परसेंट वैसे लोग हैं जो धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने हैं। कुछ पुश्त पहले उनके पूर्वज भी हिन्दू थे। बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति के लोग हिन्दू धर्म में छुआछूत के कारण धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन गये थे। इसलिए मुसलमान कोई गैर नहीं हैं। उन्होंने कहा की अनुसूचित जाति के लोगों को मुसलमानों को गैर नहीं मानना चाहिये। बिहारशरीफ और सासाराम के दंगों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा तो है नहीं कि बिहार में पहली दफे कोई दंगा हुआ है। महात्मा गांधी के समय से ही दंगा होता आ रहा है। अंग्रेजों की ये नीति थी कि डिवाइड एंड रूल। भारत पर शासन करने के लिए अंग्रेज लोगों में फूट डाल कर दंगा करवाते थे। वैसे बिहार में अभी कुछ उद्दंड लोगों ने स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया था। लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। वैसे JDU ने आज अनुसूचित जाति के नेताओं की बैठक की। इसमें महादलितों टोलों में जाने का फैसला लिया गया है। वही JDU के नेताओं ने दावा किया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पार्टी के नेता राज्य भर के महादलित टोलों में जायेंगे। JDU के नेता आंबेडकर जयंती के मौके पर महादलित टोलों में दीवाली मनायेंगे। महादलितों को बताया जायेगा कि उनके आरक्षण पर सवाल उठाया जा रहा है, इससे सावधान रहना होगा।

About Post Author

You may have missed