PATNA : CM नीतीश ने की गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

  • भव्य तरीके से हुई कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा

पटना। राजधानी के प्रसिद्ध गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना शनिवार को बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।


इस संबंध में गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने बताया कि ठाकुरबाड़ी प्रांगण स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 9 से 12 बजे तक पूजन एवं हवन का कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत 12.30 बजे से मंदिर प्रांगण में आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 1.30 बजे से सामाजिक समरसता प्रीतिभोज का कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। डॉ. नंदन ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, जनक राम, नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद आरके सिन्हा, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव आनंद किशोर, न्यास के सचिव डॉ. संजीव कुमार, एडीजी आलोक राज सहित कई गणमान्य लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।

About Post Author

You may have missed