नीतीश सरकार की विफलताओं के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने दिया धरना,दी आंदोलन की चेतावनी

पटना।बिहार सरकार के विफलताओं एवं विभिन्न मोर्चों पर नाकामियों को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजधानी के गर्दनीबाग धरना स्थल पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार राजन ने किया।उन्होँने धरना की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से पटना संसदीय क्षेत्र एवं चारों शहरी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक,मेयर तथा पार्षद भाजपा के रहे हैं। आज पटना शहर वासी जलजमाव के बड़ी समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं।आखिर 30 वर्षों से भाजपा के जनप्रतिनिधि बार-बार जीतने के बाद भी कर क्या रहे थे।जो आज भी शहर के नालों की स्थिति इतनी दयनीय है कि बारिश का पानी भी उससे नहीं निकल पा रहा है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राजन ने राजग सरकार से मांग की है कि अविलंब इस समस्या का निदान किया जाए वरना दशहरा के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने नीतीश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।राठौर ने कहा कि सरकार में सिर्फ़ लालफीताशाही व्याप्त है।भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे इस सरकार ने अंततः जनता को डूबा कर ही छोड़ा। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को समझ नहीं रही है।अपितु आज भी दमनात्मक तरीके से जनता से निपटना चाहती है।उन्होंने नीतीश सरकार से मांग किया कि अविलंब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की की जाए। धरना में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार,राजेश राठौर, जया मिश्रा, कुमार आशीष,आशुतोष कुमार,जयंती झा,सुधा मिश्रा,डॉ अमिता, अनीता यादव,कुमारी साक्षी,संजय श्रीवास्तव,लाल बाबूलाल,धीरू यादव, अमित कुमार,राजीव कुमार,सुमिता सिन्हा, मुकेश कुमार,धनंजय शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव,प्रखंड अध्यक्ष विनोद अवस्थी,सुभाष मेहता,राजेंद्र चौधरी, राजेश कुमार,शैलेंद्र चौधरी,बिहारी भैया समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author