अपनी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के लिए बिहार को बबार्दी की तरफ धकेल रहे सीएम नीतीश : विजय सिन्हा

  • नीतीश के ओडिशा दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष का हमला, कहा- बिहार तो उनसे संभल नहीं रहा है, देश क्या संभलेगा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर आज ओडिशा जा रहे हैं। जहां वह सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार की विपक्षा एकजुटता की मुहिम को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब इंसान की महत्वाकांक्षा और स्वार्थ चरम पर चला जाता है, तब उसे अपने अहंकार में अपने अलावे कुछ भी नहीं दिखता है। स्वार्थ को पूरा करने के लिए वह राज्यहित को भी पीछे छोड़ देता है। विजय कुमार सिन्हा ने सीएम के ओडिशा दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने महत्वाकांक्षा और स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिहार को बबार्दी की तरफ धकेल रहे हैं। अपने बड़े भाई लालू प्रसाद यादव के पद चिह्नों पर चल रहे हैं। बिहार तो उनसे संभल नहीं रहा है, देश क्या संभलेगा। नीतीश कुमार सिद्धांत विहीन राजनीति करते हैं और ऐसे राजनीति करने वालों को जनता कभी स्वीकार नहीं करती है। बिहार की जनता के बीच पहले ही उनका इकबाल खत्म हो चुका है। अब देश में घूम-घूमकर नीतीश कुमार अपनी विदाई यात्रा मना रहे हैं। जाने से पहले यह देश के सभी लोगों से एक बार मिलने-जुलने का काम कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में घू कर अलग-अलग नेताओं से मिलने से कोई लाभ नहीं होगा।
बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब, पर मुख्यमंत्री ओडिशा जा रहे
विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की हालत खराब है। प्रशासनिक अराजकता बढ़ रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है। एक-एक व्यक्ति को चार-पांच विभागों का मंत्रालय दिया गया है, जिस वजह से मंत्रियों से विभाग नहीं संभल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी अपने बूते पर सरकार नहीं बनाई। इसका मतलब साफ है कि कभी भी वह पूरी तरह से बिहार की जनता का विश्वास नहीं जीत सके।

About Post Author

You may have missed