बांका में दहेज के लिए नवविवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बांका। बिहार के बांका में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को जिंदा जला दिया गया है। घटना बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव की है। वही घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सरोनी गांव के रहने वाली युवती निधि की शादी बाराहाट के हिजरिया गांव निवासी टिंकू ठाकुर के साथ हुई थी।

बताया जा रहा हैं की निधि के परिवार वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में खर्च भी किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों का लालच बढ़ता गया और वे दहेज के लिए निधि को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच मौका पाकर दहेज दानवों ने निधी की जलाकर हत्या कर दी। मृतका की मां गीता देवी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति रिंकू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

You may have missed