समस्तीपुर के पूसा में पानी में मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

समस्तीपुर । जिले के पूसा थाना क्षेत्र के देवपार गांव में नवविवाहिता का शव चवर के भरे पानी में मिला है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबा हत्या करने का आरोप लगाया। महिला की पहचान अनुज राम की पत्नी रुपम कुमारी के रूप में हुई है।

पानी में शव मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। उधर, आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। रुपम की शादी तीन माह पहले पूसा देवपार के अनुज से हुई थी। मायका मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के मोहम्मदपुर गांव में है। पिता ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

दो दिन पहले इस मामले में पंचायत भी हुई थी। बरामद शव की हालत देखने से पिटाई के साक्ष्य मिले। गले पर भी जख्म के निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर ही मायके वाले पहुंचे। देवपार गांव के लोग मायके वालों के साथ दिखे और इस हत्या को लेकर आक्रोशित दिखे।

पूसा थानाध्यक्ष निशा भारती ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जारी गाड़ी को भीड़ ने रोक दिया।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराया। मामले में एफआईआर की गई है। थानाध्यक्ष निशा भारती ने कहा है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed