October 28, 2026

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेड़ों को बांधी राखी, लोगों से की ये अपील, कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक

पटना । रक्षाबंधन पर प्रदेश के मंख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह हमलोग भाई-बहन की रक्षा को लेकर रक्षाबंधन मनाते हैं। उसी तरह हमें पेड़ों को राखी बांध रक्षा की शपथ लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्यवरण संरक्षण को लेकर 2012 से रक्षाबंधन पर वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया जाता है और पौधरोपण किया जाता है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी पेड़ों की सुरक्षा को लेकर अपील और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके अलावा नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक-संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह शोक की घड़ी है, कल्याण सिंह के साथ मेरा पहले से ही रिश्ता अच्छा रहा।

इस बीच कई बार उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती रहती थी। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते
हुए शोक जताया।

साथ ही उन्होंने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि सोमवार को पीएम से बैठक है। इसके लिए 11 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गयार है। कुछ लोग पहले दिल्ली पहुंच चुके हैं और कुछ लोग आज दिल्ली जाएंगे। सोमवार को 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी।

इसके बाद ही जातीय जनगणना पर कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, यह केवल बिहार का मामला नहीं है, बल्कि इससे पूरा देश जुड़ा है। ऐसे में एक बार जातीय जनगणना होनी ही चाहिए।

You may have missed