PATNA : देश में एनडीए खत्म, अब अकेले रह गई भाजपा ; राजेश राठौड़

Rajesh Rathod

  • भाजपा गरीब विरोधी, सभी मोर्चों पर हो गयी है फेल- राजेश राठौड़

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कभी 27-28 दलों के साथ गठबंधन कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बनाने वाली भाजपा की स्थिति यह हो गई है की आज देश में कोई भी दूसरा दल उसके साथ जाने को तैयार नहीं है। वही भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के वजह से आज पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है। जिसके कारण एक-एक कर राजग में शामिल सभी दूसरे दल भाजपा को छोड़कर अलग होते जा रहा है। जैसे किसी राज्य में कोई क्षेत्रीय दल भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करना चाहता है। जिसका नतीजा है कि अब पूरे देश में विपक्ष एक होने लगा है।

वही उन्होंने कहा कि जनता की आवाज पर विपक्षी एकता मजबूत होते जा रहे है। जिसे देखकर मोदी सरकार तथा भाजपा दोनों बौखला गई है। वही उन्होंने कहा कि आज बिहार में जदयू को भाजपा से अलग होना पड़ा। क्योंकि पूरे देश में भाजपा की छवि गरीब विरोधी बन गई है। बढ़ती बेरोजगारी तथा महंगाई के कारण पूरे देश में आम जनता भाजपा के खिलाफ जा चुकी है। वही उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विपक्ष एक मोर्चे पर आने के लिए तैयार है। क्योंकि जनता के आवाहन पर सभी विपक्षी दल आपसी मतभेदों को भुलाकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित हैं। वही बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार आने वाले दिनों में यहां भाजपा को सभी मुद्दों पर चारों खाने चित कर देगी।

About Post Author

You may have missed