PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेगें ललन, CM नीतीश ने जताया भरोसा

पटना। इस वक्त की बड़ी खबर JDU से निकलकर सामने आ रही है। बता दे की JDU के संगठनिक चुनाव में ललन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वही ललन सिंह एक बार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। बता दे की रविवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी और की तरफ से नामांकन नहीं किया गया। लिहाजा ललन सिंह को निर्विरोध JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया। राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने उन्हें निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया। दरअसल ललन सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। पिछले दिनों खुद बिहार के मुख्यमंत्री और JDU के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने ललन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे है।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी और उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया और एक बार फिर JDU की कमान उनके हाथों में सौंप दी गई। बताते चले कि पिछले वर्ष 31 जुलाई से जब ललन सिंह ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ली, तबसे JDU में कई बदलाव देखने को मिले। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नई गठबंधन के साथ सरकार बनाना और राज्यसभा से RCP सिंह का छुट्टी करना शामिल है। इसके बाद नीतीश अब जो विपक्षी एकता की मुहीम चला रहे हैं। उसके पीछे भी इन्हीं का दिमाग बताया जा रहा है। एक बार फिर JDU का अध्यक्ष बनने के बाद 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव ललन सिंह के लिए बड़ी चुनौती होगी।

You may have missed