कुढ़नी उपचुनाव : 58 फीसदी मतदान के साथ वोटिंग समाप्त; 13 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद, 8 को होगी मतों की गिनती

पटना। आज शाम छ: बजे कुढ़नी उपचुनाव को लेकर मतदान समाप्त हो गया है। वही उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो गयी है। वही मतदान की समाप्ति तक कुल 57.9 प्रतिशत मतदान हुए हैं। वही यह पूरी जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त एच निवासन ने बताया की कुढनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 320 मतदान केंद्रों पर मतदान कराये गए हैं। कुल 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वही इस चुनाव के दौरान कुला 154 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 2 लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। वही उन्होंने बताया की 2020 के विधानसभा चुनाव में यहाँ 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसकी अपेक्षा उपचुनाव में कम मतदान हुए हैं। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी। बताते चलें कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक अनिल सहनी को कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई गयी है। जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। इस तरह खाली हुए सीट पर फिर से चुनाव कराये जा रहे हैं। जहाँ BJP की ओर से केदार गुप्ता और JDU से मनोज कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं।

About Post Author

You may have missed