जमुई में घरेलू विवाद में सनकी पति ने तलवार से पत्नी पर किया हमला, आरोपी पति के तलाश में जुटी पुलिस
जमुई। बिहार के जमुई जिलें के नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव में सोमवार को घरेलू विवाद की रंजिश में सनकी पति ने अपनी पत्नी पर तेज धार तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही बता दे की आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि वह पत्नी को घसीटते हुए घर के बाहर ले गया और वहां से फरार हो गया। वही इस घटना देख घबराए पड़ोसियों ने डायल 112 की पुलिस टीम को जानकारी इसकी जानकारी दी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना से डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कुछ ही देर के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी पति का नाम ईश्वर साव बताया जा रहा है वहीं मृतिका का नाम मुन्नी देवी है। वही मृतिका की बड़ी बहन सोनी देवी ने बताया कि उनकी छोटी बहन के सिर पर तेज धार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। वही इस घटना के बाद आरोपी ईश्वर साव उसे भी फोन कर काटने की धमकी देकर फरार हो गया। वही उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ दोनो पति-पत्नी ही रहते थे और उनके 3 बेटे अपनी दादी के साथ कोलकाता में रहते हैं। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही टाउन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।