PATNA : पटना पुलिस ने लाखों रूपये के नगदी के साथ नालंदा के युवक को किया गिरफ्तार, साइबर अपराधियों का गढ़ बन रहा नालंदा

पटना। बिहार का नालंदा जिला साइबर क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। वही बताया जा रहा है की पटना पुलिस ने नालंदा के एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दे की 4 अगस्त को पत्रकार नगर थाना के पुअनि अविनाश कुमार द्वारा विशेष छापेमारी के क्रम में एक स्कूटी सवार युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया। वही जांच के दौरान पुलिस को उसके बैग से ढाई लाख रुपए नकदी मिली। वही पुलिस ने जब गिरफ्तार अपराधी से नकद का स्रोत पूछने पर जब उसने कुछ भी सही सही नहीं बताया तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में युवक विकास चौधरी ने बताया कि वह नालंदा जिले के सोरडीह तेल्मरह का पेशेवर साइबर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बतया जा रहा है की साइबर अपराधी विकाश के पीठ पर टंगे बैग से पुलिस ने ढाई लाख कैश, 6 विभिन्न बैंक के ATM कार्ड, 9 अलग अलग पास बुक,1 स्कूटी व 1 मोबाईल बरामद किया गया है। पुलिस की माने तो पकड़ में आया साइबर आपराधिक लोगो को अपने बातों के जाल में फंसा ठगी किया करता था। पुलिस को विकाश चौधरी के खाते से 64 लाख का ट्रांजेक्शन होने का हाल के दिनों में पता चला है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वही गिरफ्तार विकाश ने पुलिस के सामने कई राज उगले है। मिली जानकारी के अनुसार वह पटना के कुम्हरार में किराये के मकान में रह कर साइबर अपराध की घटनाओ को अंजाम दिया करता था।

About Post Author

You may have missed