सीवान में मुस्लिम लड़की ने की हिन्दू लड़के से भागकर शादी : नाराज भाई ने बहन पर तानी बंदूक, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से भागकर शादी कर ली। परिजनों से प्रेमी पर लड़की के अपहरण की प्राथमिकी कराई। जिसके बाद पुलिस गुरुवार को दोनों प्रेमी युगल को पकड़कर थाने लाई। वही पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद इस रिश्ते से नाराज लड़की का भाई हथियार के साथ थाने पहुंचा। पुलिस के सामने ही उसने लड़की पर पिस्टल तान दी। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। बता दे की यह पूरा मामला सराय ओपी थाना परिसर की है। लड़की की पहचान सराय ओपी थाना क्षेत्र के पपौर गांव की रहने वाली निज़ामुद्दीन सैफी की 19 वर्षीय पुत्री नगमा परवीन के रूप में हुई है। बता दे कि नगमा को गांव के ही जय प्रकाश राम का 20 वर्षीय पुत्र अरुण राम से प्रेम-प्रसंग था। वही 2 महीने पहले नगमा अपने प्रेमी अरुण के साथ भागकर शादी रचा ली। जबकि उसके परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वही इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को दोनों को बरामद कर थाना लाया गया। जहां लड़की के परिजन पहुंचे और थाना परिसर में ही लड़की के भाई सरताज ने लड़की के ऊपर पिस्टल तान दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लड़की के भाई को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। वहीं लड़की को महिला थाना के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना परिसर में लड़की के भाई द्वारा पिस्टल तानने से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया।
लड़की की मां ने किया अपहरण का केस
वही लड़की के मां नूरजहां खातून ने 20 सितंबर को बेटी के अपहरण करने का मामला थाने में दर्ज कराया था। पीड़िता मां ने अपने प्राथमिकी में बताया था कि 20 सितंबर को मैं अपनी पुत्री के साथ रोज की भांति टहलने के लिए निकली थी। तभी प्रेमी अरुण कुमार तथा उनके एक साथी अक्षय राम दोनों 4 पहिया वाहन से पहुंचे। बेटी को कार में बिठाकर ले गए। उसके साथ अक्षय राम ने कहा कि अरूण इससे शादी करेगा। इसके बाद नूरजहां ने मामला दर्ज कराया था।

About Post Author

You may have missed