August 19, 2026

हाजीपुर मैं दो दोस्तों की गोली मारकर मर्डर, हत्या का कारण पता करने मैं जुटी पुलिस

हाजीपुर। बड़ी खबर बिहार के हाजीपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक मदारपुर से आ रही है. जहां दरवाजे पर बैठे 2 दोस्तों को बदमाशों ने गोली मार डी है. स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वही यह पूरी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विपिन राय उर्फ करुड़ा है वहीं दूसरे मृतक का नाम नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर रामजीवन चौक निवासी छोटू सिंह बताया गया है। वही दोनों आपस में दोस्त बताए गए हैं। मृतक विपिन राय अपने निर्माणाधीन मकान के पास अपने दोस्त छोटू सिंह के साथ बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

You may have missed