फतुहा : ससुराल में महिला की निर्मम हत्या, अर्द्धजली अवस्था में शव बरामद, श्मशान घाट आए सभी आरोपी फरार

फतुहा। गुरुवार को पटना के नदी थाना पुलिस ने परिजनों की सूचना पर समसपुर स्थित श्मशान घाट से निर्मम हत्या किए हुए व अर्द्धजली एक 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। शव के गले पर गला घोंटने का दाग है तथा पूरा शरीर अर्द्धजला हुआ था। शव के शरीर पर चाकू गोदने का भी निशान उभरे थे। पुलिस को देखते ही श्मशान घाट से शव के साथ आए सभी आरोपी फरार हो गये। मृत महिला की पहचान जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पकौड़ा गांव निवासी पंकज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी पार्वती कुमारी के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि आरोपियों ने उसकी निर्मम हत्या उसके ससुराली गांव में ही बीती रात कर दिया था। इसके बाद शव को किरासन तेल छिड़क कर शव को जलाने का प्रयास किया था। महिला के परिजनों को सूचना मिलने पर वे सभी उसके गांव पहुंचे लेकिन वहां उनलोगों को शव नहीं मिला। इसके बाद गांव के ही एक शख्स की सूचना पर फतुहा श्मशान घाट पहुंचे तो देखा कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।


मृतका के पिता जहानाबाद जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रत्न बिगहा गांव निवासी मुनारिक यादव व भाई मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की शादी 12 वर्ष पूर्व महताब लाल यादव के पुत्र पंकज कुमार के साथ हुई थी। महिला के दो पुत्र 9 वर्षीय अंकित कुमार व 6 वर्षीय प्रिंस कुमार है। महिला का पति नोएडा में मजदुरी करता है। महिला घर के बंटवारे में मिली हिस्से में मकान बनाना चाह रही थी। महिला बीते बुधवार को मकान बनाने के लिए पूजा-पाठ भी कराया था। पिता के मुताबिक, महिला द्वारा घर बनाना उसके देवर व जेठ को रास नहीं आ रहा था। इसके पहले भी देवर व जेठ के द्वारा कातिलाना हमला किया गया था, जिसका केस न्यायालय में लंबित है। आरोपियों ने बीती रात ही महिला का काम तमाम कर दिया। इस संदर्भ में महिला के पिता मुनारिक यादव ने उसके देवर व जेठ समेत तीन के खिलाफ नदी थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है। नदी थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला हत्या का है, अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

About Post Author

You may have missed