मोतिहारी में एक महिला ने पति से अनबन होने पर थाने में खाया जहर, 3 महीने पहले दोनों ने की थी शादी

मोतिहारी, बिहार। एक महिला ने पति के भाग जाने के बाद पुलिस थाने में जहर खा लिया। उन्होंने तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। चार दिन से पति बिना बताए चला गया था। महिला उसे ढूंढने की गुहार पुलिस के सामने लगा रही थी। वही यह बात सामने आई थी कि दोनों के बीच अनबन हुई थी। जानकारी के अनुसार, महिला श्रेया शर्मा रांची की रहने वाली थी। उसने तीन महीने पहले गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी राहुल कुमार नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी युगल राजधानी पटना में रह रहे थे। वही कहा जा रहा हैं कि किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिसके कारण पति 4 दिन पहले मोतिहारी चला आया था।

वही इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पटना SSP से गुहार लगाई थी। उसके बाद शनिवार को मोतिहारी महिला थाना पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, महिला ने थाना प्रभारी सरिता कुमारी को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों से बात की और पीड़ित महिला को खाना खिलाकर बैरक में सुला दिया, लेकिन महिला को पता चला कि पटना SSP ऑफिस से अब तक कोई कागजात मोतिहारी महिला थाना नहीं पहुंचा है। जिसके बाद श्रेया ने जहर खा लिया। उसे तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया है। वही पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

About Post Author

You may have missed