बिहार के जहानाबाद में सिपाही की पत्नी के साथ हुआ रेप, खेत में नग्न हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में निर्वस्त्र हालत में एक सिपाही की पत्नी की लाश मिली है, जिसके आसपास के इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई हैं। बताया जा रहा हैं कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान हैं। जिसे देखने के बाद ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वही शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दे कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना की आशंका जताई जा रही है। मामला जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की है। यहां चैनपुर गांव में एक सिपाही की पत्नी की लाश मिली है। नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक महिला शुक्रवार के दिन शौच करने के लिए घर से गई थी। महिला के घर वापस नहीं लौटने से उसके परिजन काफी परेशान थे। काफी समय बीत जाने के बाद उन्होंने ढूंढने की कोशिश की और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई कि महिला अचानक से गायब हो गई है। अगले दिन शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने महिला के शव को बिना कपडे की हालत में खेत में देखा गया।

About Post Author

You may have missed