मोदी मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार, भाजपा की राज्य सरकारें भी कर रहीं अनुसरण : जदयू

पटना। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा पर आपराधिक मामलों में संलिप्त नेताओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मोदी मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार का आरोप लगाया है। उन्होंने का कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी हैं ,वहीँ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जॉन बारला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन समेत 24 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। वैसे वर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 33 दागी मंत्री हैं जो मंत्रिमंडल का 42 फीसदी है। आगे राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस मामले में भाजपा की राज्य सरकारें कहीं से पीछे नहीं है। जहाँ एक ओर 2017 में योगी सरकार में 20 दागी मंत्री थे वह 2022 में बढ़कर 22 हो गए। इसी प्रकार महाराष्ट्र की शिंदे फडणवीस सरकार ने तो सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। जहाँ 20 में  5 यानि 75 फीसदी मंत्री दागी हैं। भाजपा नेताओं को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि गुजरात में 7 मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। सुचिता नैतिकता एवं पारदर्शिता की दुहाई देने वाली भाजपा के दोहरे मानदंड को बेनकाब कर रही है उत्तराखंड की विधानसभा में 22 दागी विधायकों में अकेले भाजपा के 17 सदस्य। कमोबेस पुरे देश में बीजेपी की सभी सरकारों जिसमें असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंता विस्वा सरमा भी शामिल है, जिनकी एक चर्चित घोटाले में संलिप्तता की चर्चा रही है वहीँ मुकुल राय समेत अनेक नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फाइलों में दफन हैं।

About Post Author