PATNA : अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पालीगंज MLA ने किया स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन

पालीगंज। एक ओर बिहार सरकार राज्य में सभी विभागों के कार्यकलापों में सुधार करने के प्रति प्रयासरत है तो दूसरी ओर पालीगंज विधायक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को पालीगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल तथा दुल्हिन बाजार पीएचसी में देखने को मिला।
पूरे राज्य में माले पार्टी के आह्वान पर स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद कुव्यवस्था को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसके तहत पालीगंज अनुमंडल अस्पताल व दुल्हिन बाजार पीएचसी में भी माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पालीगंज विधायक संदीप सौरभ खुद कर रहे थे।


जिसे देख लोगों का कहना है कि वे अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरोना काल में भी अपनी निजी फंड से लोगों को राहत के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवा सके। अभी भी अनुमंडल अस्पताल में एक सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। जिसे निर्माण कराने तथा चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार के प्रति सहयोग करने के बजाए अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

You may have missed