रांची में नमाज के बाद हिंसा : बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी तोड़ी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग, लगा कर्फ्यू

रांची/पटना। मुस्लिम संगठन का भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को देश भर में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी है। रांची में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और आगजनी किया है। हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिस अफसर घायल हुए हैं। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद हिंदू संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं।


मंत्री नितिन नवीन पर उपद्रवियों का हमला
वहीं रांची गए बिहार के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
जान बचाने के लिए महावीर मंदिर में छिपे लोग
मुस्लिम संगठन शुक्रवार को भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान का विरोध कर रहे थे। विरोध में सुबह से ही डेली मार्केट की 3000 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस से भिड़ंत हो गई। उर्दू लाइब्रेरी और महावीर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी के दौरान जान बचाने के लिए लोग मंदिर में छिप गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच फोड़ दिए।


ड्रोन से की जा रही निगरानी
बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती मेन रोड में कर दी गई है। हिंसा के चलते शहर में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मेन रोड और डोरंडा में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। मुख्य बाजार की लगभग 5 हजार से ज्यादा दुकानें बंद हो गई हैं। जुमे की नमाज के मद्देनजर इलाके में आधा दर्जन से अधिक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रैपिड एक्शन फोर्स व इको कंपनी की भी तैनाती की गई थी, लेकिन ये सभी कम पड़ गई।
हिंसा नहीं करने का दे रहे थे संदेश
मुस्लिम समुदाय का प्रबुद्ध वर्ग सुबह से हिंसा नहीं करने की अपील कर रहा था। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शांति से प्रदर्शन करने की अपील कर रहे थे। किन्हीं के अपील का कोई असर नहीं हुआ। इस प्रदर्शन में बच्चे से बुजुर्ग लोग शामिल थे।
बैठक में ही बन गई थी रणनीति
बता दें गुरुवार को न्यू डेली मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक हुई थी। बैठक में प्रदर्शन की पूरी रणनीति बन गई थी। बैठक में सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का भी फैसला इसी बैठक में लिया गया था।

About Post Author

You may have missed