बिहार में बाढ़ से फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं : संजय झा

* जदयू के जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए दो मंत्री, सुनी समस्याएं
* नीतीश कुमार जैसा समाजवादी और ट्रांसपेरेंसी नेता कोई नहीं


पटना। जदयू मुख्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी सम्मिलित हुए। मंत्रियों ने प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया।
अशोक चौधरी बोले, नीतीश कुमार जैसा समाजवादी और ट्रांसपेरेंसी नेता कोई नहीं
इस मौके पर मंत्री श्री चौधरी ने राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की चर्चा चलने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि योग्यता रहना और भागीदारी करना या प्रत्याशी बनना दो अलग बातें हैं। नीतीश कुमार जैसा समाजवादी और ट्रांसपेरेंसी के साथ राजनीति करने वाला वर्तमान समय में देश में कोई दूसरा नेता नहीं है। इस बात को अन्य दल के नेता भी मानते हैं। इसी संदर्भ में एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनना राजनैतिक परिवेश पर निर्भर करता है, न कि संख्या बल पर, अपने देश में पूर्व में भी इसके कई उदाहरण हैं।
बंगला का मामला संजय गांधी एवं आरसीपी सिंह के बीच का
वहीं मंत्री ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को बंगला से बेदखल किए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि न उन्हें राज्य सरकार ने कोई बंगला दिया था और ना ही उन्हें बेदखल किया गया है। वो जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी को आवंटित 7-स्टैंड रोड बंगले में रह रहे थे। यह पूरा मामला संजय गांधी एवं आरसीपी सिंह के बीच का है, इसके बीच सरकार कहीं से भी नहीं आती है। 7-स्टैंड रोड का बंगला बिहार के मुख्य सचिव को अलॉट किया गया है। श्री गांधी को 10-एम स्टैंड रोड का बंगला दिया गया है।
अर्ली मॉनिटरिंग सिस्टम से काफी लाभ मिल रहा
वहीं जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बाढ़ से फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। हम लोग एक जून से ही फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कर चुके हैं। अर्ली मॉनिटरिंग सिस्टम से काफी लाभ मिल रहा है। इसके फलस्वरूप पांच दिन पूर्व ही नदियों के जल स्तर की संभावित जानकारी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हम लोग बिहार में होने वाली वर्षा से उतने चिंतित नहीं होते, जितने चिंतित नेपाल में होने वाली वर्षा से होते हैं। फिलहाल गंडक में पानी आया है पर अभी चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदर्भ में राष्ट्रपति पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार की जनता द्वारा 2025 तक सेवा करने का जनादेश दिया गया है और वो यह कार्य करते रहेंगे। उक्त अवसर पर डॉ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, अरुण कुमार सिंह एवं मनीष कुमार मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed