युवा लोजपा के संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर बल

गया। आज गया जिले में युवा लोजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में युवा संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक की गई। आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह जी, युवा लोजपा के प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाह जी, युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार जी एवं युवा लोजपा के सभी युवा साथी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य था युवा लोक जनशक्ति पार्टी का गया जिला संगठन मजबूत हो। साथ में लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान के विचार, सिद्धांतों को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाना है। लोजपा रामविलास सुप्रीमो एवं जमुई सांसद चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करना है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट के बारे में आम जनता को बताना है। बैठक में उपस्थित नेताओं ने राज्य भर में पार्टी को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। युवा लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा तय किए गए मिशन की सफलता के लिए पार्टी का युवा प्रकोष्ठ राज्यव्यापी अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नीतियों तथा सिद्धांतों के मुताबिक युवा लोजपा रामविलास पूरे प्रदेश में संगठन की मजबूती तथा आम लोगों को पार्टी से जोड़ने की गतिविधियों को प्रमुखता से अंजाम देगी।

About Post Author

You may have missed