राष्ट्रपति चुनाव में मोदी को मांझी का समर्थन, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

पटना। एनडीए के झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाये जाने का जीतनराम मांझी की हम पार्टी ने समर्थन किया हैं। वही इस निर्णय के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा है कि मोदी है तो मुमकिन है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राज्यपाल, आदिवासी समुदाय की शान, हमारी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएं जानें पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये गर्व का क्षण है जब लगातार दूसरी बार हमारे बीच से कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 20 जून 1958 को ओडिशा में एक साधारण संथाल आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह ओडिशा में दो बार विधायक रह चुकी हैं और उन्हें नवीन पटनायक सरकार में मंत्री पद पर भी काम करने का मौका मिला था। उस समय बीजू जनता दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार थी। ओडिशा विधानसभा ने द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से भी नवाजा था।

You may have missed