रोहतास : भूमि विवाद में माले कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सासाराम (रोहतास)। बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव के बाधार में सोमवार दोपहर एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। वही इस घटने में मृत युवक भैया राम पासवान बिक्रमगंज थाना के वरुणा गांव का निवासी है। मिली जानकरी के मुताबिक पुराने भूमि विवाद में घटना को निकट के रिश्तेदार द्वारा अंजाम दिया गया है। वही मृतक माले का सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वही इस वारदात के बाद मौके पर परिजन पहुंच गए हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। माले कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का वरूणा गांव एव काराकाट थाना क्षेत्र का मुंजी गांव सामावर्ती गांव है। दोनों का बाधार आस-पास है। बताते हैं कि मृतक भैयाराम पासवान का अपने गांव में पुराना भूमि-विवाद चल रहा था। उसे को लेकर दोनों आज विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। मारपीट के क्रम में भैयाराम जान बचाने के लिए भागा। भागने के क्रम में में वह कराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव के बधार में पहुंच गया। जहां उसका पीछा करते पहुंचे विरोधी पक्ष ने गोली मार दी गई। जिससे मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। वही इस मामले को लेकर काराकाट थाना प्रभारी ने बताया कि मुंजी गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बिक्रमगंज के वरूणा गांव में विवाद के बाद वह भाग कर मुंजी गांव के बधार में पहुंचा था। जहां उसे गोली मार दी गई। बता दे कि मौके पर पहुंच पुलिस छानबीन कर रही है। बताया कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या इस भूमि विवाद में हो चुकी है।

About Post Author

You may have missed