औरंगाबाद : बारात आगमन के समय घर का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ टोले हारीबारी गांव में बारात के दौरान घर का छज्जा गिरने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घटना सोमवार की रात की हैं। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थितर है। कभी किसी को रेफर नहीं किया गया है। सभी का ईलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। वही बताया जा रहा हैं की घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार छज्जा गिरने से प्रीति कुमारी, उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रंधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी आदि घायल हो गये हैं। इतने घायलों के एक साथ पहुंचने से देर रात सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

वही घटना के संबध में बताया जा रहा हैं की देवरिया गांव से बारात हारीबारी गांव पहुंची थी। बारात दरवाजा लगाने की रश्म चल रही थी। काफी संख्या में लोग जयमाल देखने के लिए वहां पर खड़े थे। दुल्हन के घर के छज्जे पर 20 से अधिक महिलाएं खड़ीं थी। वहां कुछ युवा भी खड़े होकर जयमाल का आनंद ले रहे थे। इसी बीच अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे पर खड़े तमाम लोग नीचे गिर गये। इस हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें गहरा जख्म हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

About Post Author

You may have missed