BIHAR : JDU छोड़कर आए EX MLA महेश्वर सिंह बने RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष
पटना। कुछ दिन पहले जदयू को छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जगदानंद सिंह ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक हैसियत वाले महेश्वर बाबू का अनुभव पार्टी को मिलेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद महेश्वर सिंह ने कहा कि अराजकता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और अपराध के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी को पूरे प्रदेश में बूथ लेवल तक और मजबूती से ले जाएंगे। युवा, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज राजद ही बुलंद कर सकता है। मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान पार्षद सुनील सिंह समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।


