देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव: सात चरणों में होगी वोटिंग, 4 जून को नतीजे

  • वोटिंग 7 फेज में, पटना में 1 जून को मतदान, आचार संहिता लागू

नई दिल्ली। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी। शनिवार को दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कार्यक्रम की घोषणा की। देश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों के लिए विधानसभा की चुनाव की तारीखों के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। 543 सीटों के लिए यह सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।
543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा, 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स करेगें मतदान
543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में 29 सीटों के लिए मतदान होंगे। 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा, जिसमें कुल 94 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में 96 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।
बिहार में सात चरण में चुनाव, पटना में 1 जून को मतदान
बिहार में 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जिसमें चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में चुनाव होगा। नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है। नोमिनेशन की स्क्रूटनी 30 मार्च तक और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल है। 4 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। सेकंड फेज 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका में चुनाव होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा इस दिन झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में मतदान होगा। वही चौथा चरण 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और पांचवा चरण 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में चुनाव होगा। बिहार में छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा इसके लिए बिहार में 8 सीटों पर मतदान होना है। छठे चरण 25 मई को वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज, सीवान में मतदान होगा। सबसे अंतिम फेज सातवें चरण में 1 जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान होगा। इसके साथ-साथ देश में लोकसभा चुनाव की समाप्ति होगी। इसके बाद 4 जून को देश में मतगणना होगी और देश की नई सरकार का गठन होने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी। आपको बता दें बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं।
लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।
85+ उम्र वालों और दिव्यांगों के लिए घर से वोट की सुविधा
85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।
पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स
12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1।89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13।4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है।
शिकायत, गड़बड़ी पर हमेशा नजर, शिकायत मिलते ही 100 मिनट में मौके पर पहुंचेगी टीम
हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है। सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे। पिछले सवा साल के भीतर 11 इलेक्शन हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट की टिप्पणियां कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बहुत मजबूत हुआ है। पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है। हम कहां पहुंचना चाहते हैं, ये भी आपको दिखाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा की एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है।

 

About Post Author

You may have missed