झारखंड : गिरिडीह में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का हुआ रिसाव, 4 मजदूरों की गई जान

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूर बेहोश हो गये। काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, घटना देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद की है जहां कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं का पानी गंदा हो गया था। कुएं के पानी का इस्तेमाल लोग नहीं कर पा रहे थे। कुएं की सफाई के लिए चार मजदूरों को लगाया गया था।

वही बताया जा रहा हैं की कुएं से पानी निकालने के लिए डीजल मशीन लगायी गयी थी। जिसे स्टार्ट करते ही चारों मजदूर बेहोश हो गये और अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृत मजदूरों में दो गिरिडीह के बरवाबाद का रहने वाला था जबकि दो बिहार के जमुई जिले का निवासी है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About Post Author

You may have missed