पालीगंज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राजद कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त स्वागत

पटना। पालीगंज मे शुक्रवार की शाम दुल्हिन बाजार होते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पालीगंज पहुंचे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत किया।जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शुक्रवार की शाम सड़क मार्ग से दुल्हिन बाजार होते हुए पालीगंज प्रखण्ड के डीहपाली गांव में राजद के पटना जिलाग्ध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव के माता की श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे। जिसके दौरान दुल्हिन बाजार में राजद कार्यकर्ताओ ने लालू प्रसाद यादव की वाहन को रूकवाया तथा फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया। जहां से लालू प्रसाद यादव ने पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के डीहपाली गांव स्थित दीनानाथ सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां राजद कार्यकर्ताओ ने उनका भब्य स्वागत किया। वही लालू प्रसाद यादव ने दीनानाथ सिंह यादव के माता की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।मौके पर राजद नेता दीनानाथ सिंह यादव, मधेश्वर यादव, रवि कुमार, शंकर यादव व सन्तोष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed