अररिया : CSP संचालक से 4 अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे 2 लाख 30 हजार रुपये, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

अररिया। बिहार के अररिया जिले में सोमवार की दोपहर मझुआ लौआ पोखर के समीप 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने एक CSP संचालक से 2.30 लाख रुपये लूट लिए। वही इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के के लिए फायरिंग भी की। वही यह घटना उस वक्त हुई जब खबासपुर CSP के संचालक अमर कुमार स्थानीय एसबीआई मुख्य शाखा से राशि निकासी कर खबासपुर स्थित CSP केंद्र जा रहे थे। वही पीड़ित CSP संचालक अमर कुमार मझुआ निवासी नुनू लाल साह का बेटा है। पीड़ित CSP संचालक ने बताया कि सोमवार को वे फ़ारबिसगंज SBI मुख्य शाखा से एक लाख 80 हज़ार की निकासी की। वही इसके अलावा पहले से ही उनके पास 50 हज़ार नगदी था। पैसा लेकर बाइक से वे खबासपुर CSP केंद्र जा रहे थे कि मझुआ लौआ पोखर के पास 2 बाइक पर सवार 4 हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और लात मारकर गिरा दिया। वही इस दौरान 2.30 लाख नगदी लूट लिए।

वही CSP संचालक द्वारा विरोध करने पर पहले हथियार के बट से मारा और फिर अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलायी। वही फारबिसगंज थानेदार एनके यादवेन्दु ने पीड़ित CSP संचालक के पहले घटनास्थल का मुआयना किया। फिर बैंक शाखा पहुंच कर CCTV फुटेज को खंगाला। फारबिसगंज DSP राम पुकार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन करने तथा गिरोह को चिह्नित करने के प्रयास किए जाने की बात कही। वही उन्होंने बताया की अपराधी बैंक से ही पीछा कर रहा था। बैंक के CCTV फुटेज खंगालने के बाद न केवल इस बात की पुष्टि हुई कि अपराधी बैंक से ही पीछा कर रहा था, बल्कि पुलिस ने 3 युवक को चिह्नित भी किया। जिसकी गतिविधि से तीनों के घटना में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

About Post Author

You may have missed