PATNA : नीरज कुमार ने संजय जायसवाल पर किया जुबानी हमला, बोले- जो खुद 9 बच्चे के पिता हैं, उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात नहीं करनी चाहिए

पटना। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने संजय जायसवाल पर जुबानी हमला किया है। वही नीरज कुमार ने कहा की BJP के बारे में ये कहा जाता है कि बड़का झूठा पार्टी है। वही उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष सही आंकड़े क्यों नही देते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने पॉपुलेशन कानून बनाया था, ये जबरदस्ती नहीं थी। BJP जनसंख्या नियंत्रण पर गिरिराज सिंह का मन्तव्य बताएं। वही उन्होंने कहा कि नीरज बबलू, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरिभूषण ठाकुर बचौल, ये सभी नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत करते रहते हैं। जबकि खुद इनके 9 बच्चे हैं। वही नीरज बोले कि संजय जायसवाल अपनी फजीहत करवा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह के सीमांचल के आगमन पर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा कि सीमांचल में आपके आका आ रहे हैं इसलिये उनको खुश करने के लिए बयान दे रहे हैं।

About Post Author

You may have missed