28 फरवरी से बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, दो चरणों में होगा कार्यक्रम

पटना। बिहार में जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार से बगावत का ऐलान कर चुके उपेंद्र कुशवाहा अब चुप बैठने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि जबसे उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से मुलाकात की है तब से बिहार की राजनीति में तापमान बढ़ गया है। वही कुशवाहा के जाने पर मुख्यमंत्री ने भी दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि उनके जाने ना जाने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता उनकी आदत है जब जाना ही था तो यहां क्यों आए थे। वही उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में लव कुश समीकरणों को साधने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा की वो विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालेंगे। 28 फरवरी से चंपारण के भीतिहारवा से शुरू यात्रा होगी। दो चरणों में यह यात्रा होगी। जानकारी के अनुसार, पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में समापन होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed