पटना समेत बिहार के 20 जिलों में ठंड के कारण कनकनी बढ़ी, अगले 2 दिनों में तापमान में होगी क्रमिक गिरावट

पटना। भारत में दिसबंर का महीना आधा बीत जाने के बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में ठंड के साथ कोहरे की सघनता में वृद्धि हो रही है। बर्फीली हवा के प्रवाह से राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वही पछुआ हवा के प्रवाह में वृद्धि के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस व राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में क्रमिक गिरावट होगी। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में ठंड में वृद्धि धीरे-धीरे हो रही है। प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट जारी रहेगी। प्रदेश के उत्तरी भागों में सुबह के समय कोहरे के और सघन होने की आशंका है।

About Post Author

You may have missed