कृषि बिल का विरोध-कल गांधी मैदान में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का धरना, बिहार के किसानों से आंदोलन की अपील

पटना।देशभर में कृषि बिल को लेकर चल रहा किसानों के विरोध का लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के किसानों से इस कृषि बिल का जबर्दस्त विरोध करने का अपील किया है।कल पटना के गांधी मैदान में राजद किसानों के समर्थन में धरना देगा।धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के बड़े नेता के शामिल होने के आसार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने की साजिश हो रही है।केंद्र सरकार इस नए कृषि बिल के माध्यम से पूरे देश के किसानों को कारपोरेट का गुलाम बनाने का षड्यंत्र रच चुकी है। आज देश भर में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में बिहार के किसानों को भी खामोश नहीं बैठना चाहिए।नेता प्रतिपक्ष यादव ने कहा कि बिहार में तो मंडी 2006 में समाप्त कर दी गई। जिसके कारण प्रदेश के किसानों का बेहद बुरा हाल है।उन्होंने कहा कि बिहार के किसान खेती छोड़कर मजदूरी करने पर मजबूर हैं।बिहार सरकार झूठ बोलती है कि बिहार में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता है।पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता है।उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में बैठी सरकार किसानों पर जो अत्याचार कर रही है।वह पूरा देश देख रहा है।उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानून का खात्मा नितांत आवश्यक है।आज अन्नदाताओं के साथ देश की जनता को खड़ा होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष को देखते हुए एक-एक कर सभी सहयोगी दल भाजपा को छोड़कर अलग हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यादव ने कल गांधी मैदान में धरना के माध्यम से किसानों को समर्थन देने की घोषणा की है।

About Post Author

You may have missed