PATNA : शराबकांड की न्यायिक जांच को लेकर कल BJP का विधानसभा में धरना प्रदर्शन, विजय सिन्हा ने कहा- नीतीश दिखावे के CM, सरकार तेजस्वी चला रहे है

पटना। बिहार का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा। वही पूरे शीतकालीन सत्र में BJP सारण शराबकांड पर चर्चा के लिए सरकार पर दवाब बनाती रही है। वही इस हंगामे के बीच कई विधेयक तो पास हो गये, लेकिन सदन में चर्चा ठीक तरह से नहीं हुई। वही अब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया है। वही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर RJD प्रवक्ता की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा की शराबकांड की न्यायिक जांच और मुआवजा के लिए हम लोग 21 दिसंबर को विधानसभा परिसर में धरना देंगे। वही उन्होंने कहा कि 5 दिनों के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने जनता के सवाल उठाएं, लेकिन विधायकों के साथ जो व्यवहार किया गया वह सही नहीं है। वही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष का योजना भाषण का अपमान कर रहे थे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष पक्षपात नहीं कर सकते हैं, यह गरिमा पूर्ण है। वही उन्होंने कहा की बिहार विधानसभा में विपक्ष के द्वारा एक भी ध्यान आकर्षण स्वीकार नहीं करना गलत है। CM नीतीश कुर्सी के लिए नियम के विपरीत बहुत कुछ समझौता कर रहे हैं। नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के लिए मुख्यमंत्री है। वही सरकार में तेजस्वी की बात चल रही है, यह दिख रहा है। वही इस सदन का सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विपक्ष के बोलने पर लगातार टोका-टोकी करते रहना। इस तरह का व्यवहार सदन के अध्यक्ष का इतिहास में लिखा जाएगा। सदन में विपक्ष की बातों को रोकने के लिए इस तरह से अध्यक्ष के व्यवहार सही नहीं है।
बिहार को बर्बाद कर रहे नीतीश
वहीं विधान परिषद में विपक्ष का नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून अकेले नहीं किया। हमने भी समर्थन किया। आज भी कर रहे हैं, लेकिन जहां गलत है, वहां पर हम सरकार का विरोध करेंगे। महागठबंधन द्वारा चुनावी उम्मीदवार शराब से जुड़े हुए लोगों को बनाते हैं। नीतीश कुमार अहंकारी हो चुके हैं। भाजपा को बर्बाद करने की बात करते हैं। भाजपा बर्बाद नहीं होगी, लेकिन बिहार को वे बर्बाद कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed