बीजेपी के बयान पर जदयू का पलटवार, ललन सिंह ने दी संजय जायसवाल को मानसिक इलाज कराने की सलाह

पटना। भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ स्कीम का पूरे बिहार में जबरदस्त विरोध हो रहा है। बिहार चार दिन से जल रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी नेताओं और ऑफिस को निशाना बनाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। वही अब जदयू ने इसपर पलटवार किया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी के आरोप पर करारा पलटवार करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मानसिक संतुलन खोने के कारण संजय जायसवाल ने ऐसा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। वही जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार गुड गवर्नेंस के लिए जानें जाते हैं। नीतीश कुमार को पता है सरकार कैसे चलाई जाती है। वहीं ललन सिंह ने कहा कि प्रशासन संजय जायसवाल को क्यों टारगेट करेगा।
संजय जायसवाल ने बिहार पुलिस पर गंभीर खड़े किये थे कई सवाल
इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बीजेपी को साजिश के तहत टारगेट किया जा रहा है। कई जिलों में बीजेपी ऑफिस को जलाया गया। उपद्रव के दौरान प्रशासन की भूमिका अच्छी नहीं रही। इतना कुछ होने के बाद भी कहीं भी लाठीचार्ज नहीं किया गया। कहीं भी आंसू गैस नहीं छोड़े गए। संजय जायसवाल ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऊॠढ से बात हुई है। इस मामले के बारे में सीएम नीतीश कुमार को बताएंगे। वही संजय जायसवाल ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 300 पुलिसकर्मी के रहते बीजेपी कार्यालय जलाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन एक्टिव नहीं है। पुलिस प्रशासन साजिश का खुलासा करें। साथ ही संजय जायसवाल ने कहा कि एजेंडा के तहत बिहार को तबाह करने की साजिश की जा रही है।

About Post Author

You may have missed