गिरिराज सिंह के बयान पर JDU का पलटवार, कहा- सुर्खियां में रहने के लिए विवादित बयान देते है भाजपा नेता

पटना। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर आहत हैं। वही जमा खान ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समाज में हिंसा फैलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। जबकि, JDU के दूसरे मंत्री विजय चौधरी गिरिराज सिंह के बयानों को तूल नहीं देने की अपील मीडिया से करते दिखे। दरअसल, गिरिराज सिंह ने बयान दिया था कि देश के बंटवारे के वक्त मुस्लिम के लिए अलग देश बना था। उन्हें वहीं रहना चाहिए। हमारे पुरूखों से गलतियां हुई है। वही इसको लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऐसे बयान देते है कि वे सुर्खियां में रहें। हमे अफसोस इस बात है कि वे उन्माद फैलाने के लिए बात करते है। वे विवादित बयान देते है। जमा खां ने आगे कहा कि उनके नेता उन्हें सिखाते हैं। इसलिए ऐसा बयान देते हैं। गिरिराज सिंह न तो संविधान को नहीं मानते और न उस पर चलते हैं। बड़े नेता हैं, लेकिन ऐसी हरकत करते है कि वे देश का माहौल खराब हो। वे देश को बर्बाद करना चाहते है। देश जब संकट मे होता है तो वे कभी काम नहीं आते। उनके बयानों से दुखी हूं। वे दो भाइयों में टकराहट पैदा करते है। उन्होंने आगे कहा की लोकसभा 2024 में उनकी जमानत जब्त हो जायेंगी। उनकी हरकत काफी निंदनीय है। वही इधर बिहार सरकार वित्त मंत्री विजय चौधरी ने गिरिराज सिंह के बयान पर कहा है कि आप लोगो को ऐसे बयानों को तूल नहीं देनी चाहिए। समाज को तोड़ने वाले बयान को आप आम लोगो से दूर रखे।

About Post Author

You may have missed