PATNA : बिहार में सियासी घमासान के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- जानत दरबार नहीं जैसे कोई नाटक कंपनी चल रही है

पटना। बिहार में BJP और JDU का राहे जुदा होने के बाद से दोनों दलों के बीच सियासी घमासान जारी है। दोनों पार्टियों की तरफ एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है। वही इसी सिलसिले में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि अमित शाह की ऐतिहासिक सभा से JDU नेताओं का मानसिक संतुलन हिल गया है। इसलिए इनके नेता प्रश्नों का जवाब न देकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। वही BJP प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के जनता दरबार को नाटक कंपनी भी बताया। वही ललन सिंह द्वारा अमित शाह को बिहार में रात में घुमने की चुनौती पर जायसवाल ने कहा PFI जैसे जिहादियों के सामने घुटने टेक नतमस्तक होने वाले नेताओं का आतंकियों और नक्सलियों का सफाया करने वाले शाह जैसे दिलेर नेता से कोई तुलना ही नहीं। वही उन्होंने कहा की शाह की जब इच्छा होगी वे बिहार आयेंगे और नालंदा में भी घूमेंगे।
CM के जनता दरबार पर उठाए सवाल
BJP अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह को चुनौती देने के पहले जनता दरबार में आम जनता का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए। वही उन्होंने कहा की जनता दरबार प्रायोजित सियासी नौटंकी है। हकीकत यही है कि न तो कोई आम आदमी खुद से जा सकता है और न ही सीधे अपनी समस्या बता सकता है। केवल वही समस्याएं और फरियादी आते हैं, जिनका चयन अधिकारियों ने एक महीने पहले किया होता है। लेकिन मीडिया के सामने उनका स्वांग ऐसा रहता है जैसे कोई नाटक कंपनी चल रही हो।
2024 में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
वही उन्होंने कहा कि BJP प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार के कामों और खर्च की गई राशि का हिसाब दे रही है। लेकिन नीतीश कुमार अपनी राशि की योजनाओं का हिसाब देने पर चुप्पी साधे हुए हैं। वही उन्होंने दावा कि पूर्णिया और किशनगंज में लोगों का उत्साह देखकर यह तय है कि 2024 में पूर्ण बहुमत से BJP की सरकार बनेगी और बिहार की लोकसभा की सभी 40 सीटों पर BJP के प्रत्याशी जीतेंगे।

About Post Author

You may have missed