राजधानी पटना में आज होगा इंडिया स्किल क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2021 का आयोजन, उपमुख्यमंत्री रेनू देवी करेगीं उद्घाटन

पटना, बिहार। बिहार की राजधानी पटना में स्किल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2020 का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि या अपने आप में एक बड़ी प्रतियोगिता होने वाली है क्योंकि इस प्रतियोगिता में भारत की लगभग 8 राज्यों से आए 240 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 4 दिनों तक चलेगी। बता दे क्या प्रतियोगिता पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी और इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के हाथों से होना है।

बता दे कि चार दिनों की इस प्रतियोगिता में में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार, मिजोरम, असम और त्रिपुरा के 240 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें अंडमान एवं निकोबार, असम, बिहार, झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के 25, 27, 42, 13, 15, 87, 14 और 21 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता को देश में कौशल के को प्रदर्शित करने और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए तैयार किया गया है।

चार दिनों तक चलने के बाद इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 23 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। हर विजेता को स्वर्ण पदक के साथ 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ साथ प्रथम उपविजेता को 11,000 रुपये और रजत पदक दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed