October 27, 2026

सड़क दुर्घटना : पटना में कार ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार 

पटना। राजधानी पटना के बाढ़ के अछुआरा गांव के नजदीक एक कार ने बुधवार को मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल डाला। वही इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान हो गई। वही घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दे की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना को अंजाम देने के बाद टाटा टिगोर का गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। वही घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर के अलीपुर निवासी प्रमोद सिंह अपनी पत्नी संजू देवी के साथ सालिमपुर गांव से बुधवार को बाढ़ कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही मोटरसाइकिल सवार प्रमोद सिंह अछुआरा गांव के नजदीक पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से टाटा टिगोर गाड़ी में दोनों पति-पत्नी को कुचल डाला। वही घटना की सूचना मिलते हैं गांव के लोग जमा हुए इस बीच टाटा गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

वही गांव के लोगों ने दोनों पति पत्नी को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गया। वही घटनास्थल पर पहुंचे बाढ़ थाना के दारोगा विनय सिंह ने बताया कि टाटा गाड़ी ने मोटरसाइकिल से जा रहे पति पति को कुचल डाला था। वही इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वही उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही टाटा टाइगर गाड़ी के ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है।

You may have missed