जमुई में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

मृतक की फाइल फोटो।

जमुई। बिहार के जमुई जिलें के लछुआड़ थाना क्षेत्र के हुसैनीगंज गांव में बीते शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन व लछुआड़ थाना पुलिस द्वारा मृतक के शव को शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान हुसैनीगंज गांव निवासी स्व सुखदेव मोदी के पुत्र नंदलाल मोदी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम घरेलू विवाद में नंदलाल मोदी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके उपरांत वह घर से बाहर चला गया और देर रात शराब के नशे में घर वापस लौटा और घर में झगड़ा करने लगा। इसके बाद घर के सभी सदस्यों ने उसे रुम में सुला दिया। फिर देर रात नींद से जागे और पत्नी और पुत्र को मारपीट कर रुम से बाहर कर खुद दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखा से लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन द्वारा घटना की जानकारी लछुआड़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक छत्तीसगढ़ में रहकर कपड़ा का फेरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते तीन माह पूर्व हुसैनीगंज गांव अपने घर आया था। तब से यहीं बाइक से कपड़ा का फेरी गांव-गांव घूम-घूम कर करता था।

About Post Author

You may have missed