बिहार में पारा गिरने से ठंड बढ़ी, बदलते मौसम से लोग रहे सावधान

पटना। बिहार में जैसा पहले मौसम विभाग ने बताया था दिंसबर के शुरू होते ही तीन दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। उसी के अनुसार मौसम में बदलाव दिखा है। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड बढ़ गई है। राज्य के तीन शहरों का न्यूनतम तापमान नीचे आया है। जिसमें गया, बांका और भागलपुर का नाम शामिल है। भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, गया का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, बांका का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें, को अगले कुछ दिनों में सूबे के बाकी इलाकों में ठंड की रफ्तार में तेजी आएगी। ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम ग्रामीण अलाव का सहारा लेना शुरू कर चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह में कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। खासकर 9 बजे तक धुंध की स्थिति बनी रहती है। बिहार के शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गया के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गया में 9.7 डिग्री, भागलपुर में 13.2 डिग्री, पूर्णिया में 12.1 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में 12.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। उसके अलावा सुपौल में 14.6 डिग्री, अररिया में 16 डिग्री और सबौर में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। रोहतास में 12.0 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 12.5 डिग्री, शेखपुरा में 12.6 डिग्री, जमुई में 12.8 डिग्री, सीतामढ़ी में 10.6 डिग्री और औरंगाबाद में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
दूसरे सप्ताह में गिरेगा पारा, लोगों को सावधान रहना जरूरी
मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पारा और गिरेगा। पछुआ हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में चल रही हवा का असर बिहार के मौसम पर दिख रहा है। कई जिलों में पारा गिरने के साथ ग्रामीण इलाके में कोहरे और धुंध का असर देखने को मिलेगा। उत्तरी हवा रहने के कारण ठंड बढ़ रही है। पटना में चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों से सावधान रहने की अपील की है। नवजात बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाने की बात कही गई है। चिकित्सकों ने शुगर और बीजेपी के मरीजों को समय पर दवा लेने की सलाह दी है। खासकर, सुबह-सुबह योगा करने से बचने की सलाह दी है। स्वस्थ्य लोग योगा कर सकते हैं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से ठंड के दौरान गर्म कपड़े का प्रयोग करने की बात कही है। शाम होते ही गर्म कपड़े पहन लें। बच्चों में कोल्ड और कफ की शिकायत हो रही है। गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडे पानी से सुबह में नहाने से बचें। शुगर और बीपी के मरीजों को तत्काल सुबह में नहीं उठना चाहिए। उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए और चिकित्सकों की सलाह पर दवा लेते रहनी चाहिए।

About Post Author

You may have missed