नालंदा में हैवानियत से मानवता शर्मसार : आठ वर्षीय बच्‍ची को अगवा कर बदमाशों ने किया रेप, चाकू मारकर हुए फरार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के समीप सो रही आठ वर्षीय बच्‍ची को अगवा कर बदमाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वही विरोध करने पर जान मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट करने के बाद चाकू मारकर मृत समझ फरार हो गया। काफी देर बाद होश आने के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची। जिसके बाद उसे देखकर परिवारवालों के होश उड़ गए। इलाज के लिए उसे अस्‍पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख बच्‍ची को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वही बच्‍ची की मां ने बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर मां के साथ सो रही थी। देर रात गांव का युवक आया। बच्‍ची का मुंह दबाकर ले गया। पास में मक्‍के की खेत में ले जाकर उसने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। इससे लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद हत्‍या की नीयत से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। फिर लड़की को मृत समझ कर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद जब बच्‍ची को होश आया तो वह किसी तरह हिम्‍मत जुटाते हुए खेत से बाहर आई। खून से लथपथ लड़की किसी तरह घर पहुंची। मां को जगाया। उसकी हालत देख मां तो बदहवास हो गई। आपबीती सुनकर सभी सन्‍न रह गए। आनन-फानन में उसे लेकर बिहारशरीफ सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया हैं।

About Post Author

You may have missed