कटिहार में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 रोहिंग्या लड़कियों के साथ दो दलाल गिरफ्तार

  • 12 हज़ार रुपये में तय हुआ था सौदा, कश्मीर भेजने की थी तैयारी

 कटिहार। बिहार के कटिहार जिलें में रेल इंटेलिजेंस की सूचना पर बड़ा खुलासा हुआ है। छह रंहगिया लड़कियों के साथ दो दलाल को गिरफ्तार किया है। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से इन्हें दूसरे प्रदेश ले जाया जा रहा था। इन लड़कियों को महज 12 हज़ार रुपया में सौदा हुआ था। रेलवे इंटेलिजेंस की माने तो बांग्लादेश के दो रिफ्यूजी कैम्प कुडुख पलंग और थांग खाली से भागकर आई है। बांग्लादेश रिफ्यूजी कैंप से भाग कर आई छह लड़कियों को दो मानव तस्कर के साथ कटिहार स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ 19 अगस्त को बांग्लादेश के दो रिफ्यूजी कैंप कुंडूक फलंग और थांग खाली से भागकर ये छह लड़कियां बांग्लादेशी एजेंट नाजिम उल्ला के माध्यम से असम के बदरपुर में पहुंची थी। 10 दिन तक ये लोग बदरपुर के जंगलनुमा एक घर में रहे। फिर 29 अगस्त को इन छह लड़कियों को 12 हज़ार रुपये में जम्मू कश्मीर तक पहुंचाने के काम भारत के दो मानव तस्कर गिरोह के गुर्गे के अंशुल हक़ और शमशुल हक से फिक्स हुआ था। इन लड़कियों को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गौहाटी से भाया दिल्ली जम्मू कश्मीर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार  मानव तस्करों का कहना है कि इन लड़कियों को दिल्ली से दूसरे जगह भेजना था। रोहिंग्या समुदाय से आने वाले यह छह लड़कियां बांग्लाभाषी हैं।

About Post Author

You may have missed