कैमूर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

कैमूर। बिहार के कैमूर में एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। वही इस हादसे में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादर के प्रिंसिपल की मौत हो गई। वही यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया परसथुआ पथ पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादर के पास हुई। बता दे की तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचल दिया। प्रधानाध्यापक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे विद्यालय के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मोहनिया थाने को दिया। प्रधानाध्यापक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बाघिनी गांव के विद्यासागर राम के रूप में हुई है जो वह अपने गांव से उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादर जा रहे थे। जैसे ही विद्यालय में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार ट्रक विद्यालय के सामने ही उनके बाइक में धक्का मार कर रौंदते हुए भाग निकला। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए मोहनिया थाना लेते आई।

जहां मोहनिया थाना में परिजन ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में जुटे हुए थे।​​​​​​​ विद्यालय के शिक्षक बृजकिशोर तिवारी बताते हैं कि हमारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रतिदिन की भांति आज विद्यालय आ रहे थे। जैसे वह ओवर ब्रिज पार करने के बाद विद्यालय के पास सड़क पार कर रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उनके बाइक में पीछे से ठोकर मारते हुए भाग निकला। जिसमें इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। इसकी सूचना उनके परिवार वालों और विभाग के लोगों को दे दिया गया है। वही इस घटना को लेकर समाजसेवी संजय पासी ने बताया उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादर के प्रधानाध्यापक विद्यासागर राम अपने विद्यालय के लिए सड़क पार कर रहे थे उसी समय ट्रक वाले ने उनके गाड़ी में धक्का मारते हुए भाग निकला। जिससे उनकी मौत हो गई है। वही इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दिया गया है। प्रशासन पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेते चली गई। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात हुई है उन्होंने कहा है कि नियमानुसार करवाई आगे किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed